Airtel का ऑफर, 10 रुपये में कर पाएंगे कॉल, डेटा और SMS, जानिए बेनिफिट्स

 Airtel Recharge Plan: एयरटेल के पोर्टफोलियो में कई आकर्षक प्लान मिलते हैं. कंपनी का सबसे सस्ता रिचार्ज 10 रुपये में आता है. 10 रुपये में आप कॉल, डेटा और SMS तीनों सर्विस यूज कर सकेंगे. आइए जानते हैं इस रिचार्ज की डिटेल्स.






लगभग 6 से 7 साल पहले 10 रुपये के टॉप-अप रिचार्ज काफी पॉपुलर हुआ करते थे. यह ना सिर्फ टॉप-अप प्लान था, बल्कि मुसीबत के वक्त कम पैसे में टेलीकॉम सर्विस को यूजर्स तक लाता था. इमरजेंसी में यह टॉप-अप, जेब में पड़े 10 रुपये के बदौलत यूजर्स को उनकी परिवार और साथियों से जोड़ देता था.


धीरे-धीरे टेलीकॉम इंडस्ट्री में कई बदलाव हुए और अब 10 रुपये का टॉप-अप लोगों को जेहन से गायब हो गया है. यूजर्स भले ही इस टॉप-अप को भूल गए हो, लेकिन टेलीकॉम कंपनियों के पोर्टफोलियो में यह अभी भी मौजूद है. Airtel देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है. कंपनी के पोर्टफोलियो में प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के प्लान मिलते हैं.


प्रीपेड प्लान की बात करें तो Airtel ट्रूली अनलिमिटेड, स्मार्ट रिचार्ज, डेटा, टॉक टाइम जैसे कई ऑप्शन ऑफर करती है. अगर आप एक सस्ते रिचार्ज की तलाश में हैं, तो कंपनी के पोर्टफोलियो में 10 रुपये का भी ऑफर है. हालांकि, यह कंपनी के टॉक टाइम प्लान्स का हिस्सा है. यानी इस प्लान में आपको टॉक टाइम मिलेगा.


10 रुपये में क्या क्या मिलेगा

10 रुपये के रिचार्ज पर एयरटेल यूजर्स को 7.47 रुपये का टॉक-टाइम मिलेगा. हालांकि, इसमें कोई वैलिडिटी या फिर दूसरी टेलीकॉम सर्विसेस नहीं मिलती हैं. ध्यान रहे कि इस टॉक टाइम का यूज करके आप डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए आपको स्टैंडर्ड चार्ज देना होगा.


टॉक टाइम के ये भी हैं ऑप्शन्स

एयरटेल सिर्फ 10 रुपये ही नहीं बल्कि 20 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये और 5000 रुपये का टॉप-अप प्लान ऑफर करता है. इन रिचार्ज्स में क्रमशः 14.95 रुपये, 81.75 रुपये, 423.73 रुपये, 847.46 रुपये और 4237.29 रुपये का टॉक टाइम मिलता है. इनमें आपको फ्री कॉलिंग और डेटा जैसी कोई सुविधा नहीं मिलेगी.Live TV

Comments

Popular posts from this blog

Healthy Leaf CBD Gummies” [Website Scam 2022]: “Healthy Leaf CBD Gummies Shark Tank” - Fact Check?

Biolife CBD Gummies male enhancement :- Safeguarded Strong Male, Improvement!

Cannatopia CBD Gummies Male Enhancement - Help You Discover The Real Power of Men!